Hazaribagh

Mar 31 2024, 14:40

घर पर मतदान की सुविधा के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12 D फॉर्म


हज़ारीबाग: घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म हजारीबाग में लोकसभा चुनाव 20 मई को निर्धारित हैं। ऐसे में वैसे दिव्यांग और वृद्ध मतदाता जो मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने में अक्षम है। उनके लिए भी चुनाव आयोग एक सुविधा मुहैया करा रहा है।

 दरअसल वे मतदाता जो मतदान केंद्र जाने में अक्षम हैं। उन्हें 12 डी फॉर्म भरना होता है। जिसके जरिए वे लोग घर से ही मतदान दे सकते है। 

वो मतदाता जो वोट देने के लिए मतदान केंद्र नहीं जा सकते है वैसे मतदाता घर से भी वोट कर सकते हैं,इसके लिए उक्त मतदाता को फॉर्म डी भरना होगा फॉर्म ईसीआई (ECI) की वेबसाइट द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैंसी सहाय ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें फॉर्म 12-डी भरना होगा। 

घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग मतदाताओं के पास विकलांगता प्रमाणपत्र होना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी बैलेट से मतदान का विकल्प रहेगा। उन्हें भी फॉर्म 12-डी ;(Form D) पर आवेदन करना होगा। इनके अलावा मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म-12 या फार्म-12ए भरकर पोस्टल बैलेट या निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं तथा 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 12डी उनके घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि अन्य के लिए सबसे पहले ईसीआई (ECI) के वेबसाइट से फॉर्म 12, 12ए अथवा 12डी डाउनलोड करना होगा या निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अवस्थित मतपत्र कोषांग से भी संबंधित फार्म प्राप्त किया जा सकता है। 

इस फॉर्म को भरकर अपने एपिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ बीएलओ को भी प्राप्त करवाया जा सकता है अथवा सीधे निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान की तिथि के पूर्व प्रशिक्षण केंद्र पर तथा निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सुविधा केंद्र स्थापित किया जाता है जहां संबंधित पदाधिकारी/कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं ।

Hazaribagh

Mar 31 2024, 14:30

लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण तिथि एवं जानकारियां


01 अप्रैल, 2024 को जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष हो गई हो या जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे निम्नांकित तिथियों तक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14 हजारीबाग के नामंकन की आखिरी तिथि 03 मई 2024 एवं फॉर्म 6 प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2024 है। अपने मोबाईल में भारत निर्वाचन आयोग का माबाईल एप्प डाउनलोड कीजिए और हो जाइए शुरू- निर्वाचन के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराइए, अपने बूथ के बारे में जानिए- चुनाव परिणाम भी पता कीजिए- यानि सबकुछ वह भी घर बैठे।

चुनाव के बारे में अथवा मतदाता सूची में अपना नाम, बूथ पता करना हो तो सीधे भारत निर्वाचन आयोग से 1950 पर डायल करके पूछिए। यह कॉल सेवा मुफ्त है इसका कोई चार्ज नहीं लगता। 

आपके मतदान से संबंधित सारी जानकारी आपके बी०एल०ओ० के पास है किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क करें।

आपके इलाके में मतदान तारीख 20 मई 2024 को है। तो, हो जाइए तैयार। चुनाव के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाइए अपने परिवार के साथ अपने बूथ पर वोट देने जरूर जाईए। कोई मतदाता नहीं छूटे।

 आपका मत-आपका अधिकार है इसका उपयोग जरूर कीजिए।

आपका एक-एक वोट देश के लिए जरूरी है। हरेक नागरिक को जागरूक मतदाता होना चाहिए। आईए हमसब मिलकर देश गढ़े, मतदान करें।

Hazaribagh

Mar 30 2024, 17:04

इंडी गठबंधन की ओर से कोडरमा से माले विधायक विनोद कुमार सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव





रांची। झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले विधायक चुनाव लड़ेंगे। वे इंडि गठबंधन के प्रत्‍याशी होंगे। यह जानकारी पार्टी की ओर से 30 मार्च को मीडिया को दी गई। माले कार्यालय में भाकपा-माले का संकल्प पत्र भी जारी किया गया।

कोडरमा से लोकसभा के इंडिया गठबंधन की ओर से विधायक विनोद कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भाकपा-माले राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद और केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदू सेन ने संबोधित किया।

Hazaribagh

Mar 30 2024, 17:01

महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने किया विभिन्न गांवो का दौरा, कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक





हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के क्रांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल के अपने पैतृक गांव एवं विष्णुगढ प्रखंड के विभिन्न गांवो के दौरे को लेकर विधायक मोड़ में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के तमाम कार्यकर्ताओ के बीच बैठक की गई।

यह दौरा क्रांग्रेस से टिकट मिलने के बाद विष्णुगढ प्रखंड का पहला दौरा कल रविवार को होगा। जिसे लेकर कार्यकताओं में उत्साह का माहौल हैं और जयप्रकाश भाई पटेल का विष्णुगढ प्रखंड में जोरदार स्वागत किया आयेगा। बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन हजारीबाग लोकसभा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। इस क्रम में पूरे लोकसभा क्षेत्र में शीघ्र ही इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभाओं का आयोजन किया जाएगा।इंडिया गठबंधन कार्यकताओं ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को जिताने का मन बना चुकी है।

Hazaribagh

Mar 30 2024, 17:00

राधाकृष्णन स्कूल ऑफ़ लर्निंग में हेल्थ चेकअप का किया गया आयोजन।




हज़ारीबाग: इचाक के बोंगा स्थित राधा कृष्ण स्कूल ऑफ़ लर्निंग के प्रांगण में आरोग्यम अस्पताल के सहयोग से मेगा हेल्थ चेकअप का कैंप का भव्य आयोजन किया गया इस शिविर में फिजिशियन डॉक्टर अनिल कुमार एवं आई स्पेशलिस्ट डॉ विवेक कुमार के द्वारा अभिभावकों एवं छात्रों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच किया गया इसके अलावा स्कूल क्षेत्र के आसपास की लोगों का भी जांच किया गया। जांच के दौरान निशुल्क दवा का विवरण किया गया शिविर में अभिभावक एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तो वहीं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी शिविर का लाभ लिया। इस शिविर में 200 से भी अधिक लोगों का जांच किया गया, और 100 से भी अधिक लोगों का आंख जांच किया गया।

शिविर के दौरान ब्लड, शुगर बीपी, पल्स एवं वजन की भी जांच किया गया। जांच शिविर में विद्यालय के अभिभावकों ने विद्यालय की सरहाना की। विद्यालय की निर्देशिका अंजू कुमारी ने अभिभावकों को बतलाया कि विद्यालय आने वाले समय में ऐसे शिविर का आयोजन हमेशा करते रहेगी जिस समाज को लाभ मिलता रहे इस सिविल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, उपप्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने अपना पूर्ण योगदान दिया है। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि पिछले 7 वर्षों से जनता की सेवा में समर्पित अस्पताल है।

लोगों की बेहतर स्वास्थ्य की चिंता हमेशा करता है आरोग्यम अस्पताल इसी दृष्टिकोण से गांव प्रखंड में हमेशा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है साथी गांव के लोगों के बीच निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया जाता है।

Hazaribagh

Mar 29 2024, 19:13

भारत निर्वाचन आयोग के ऐप तथा पोर्टल के इस्तेमाल से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रबंधन हुआ सुगम

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का रिफ्रेशर प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

हज़ारीबाग: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखण्ड में आईटी से संबंधित स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर को आज रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय स्थित सभागार से ट्रेनर्स को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप एवं पोर्टल से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया। 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड नेहा अरोड़ा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप तथा पोर्टल से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सुविधा होगी। 

उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से मतदाता को लक्षित करने एवं शहरी मतदाताओं को इसकी जानकारी देते हुए उनतक पहुंच बनाते हुए मतदान के लिए जागरूक किया जा सकता है। ऐप के माध्यम से घर बैठे निर्वाचक सूची में अपना नाम शामिल किए जाने से लेकर अपने मतदान केंद्र को जानने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है। चैटबोर्ड के माध्यम से प्रश्नों का उत्तर भी प्राप्त हो जाता है। 

नेशनल लेवल मास्टर ट्रैनर्स सैयद नासीर जमील द्वारा सभी को ऐप एवं पोर्टल की जानकारी देते हुए उसके महत्व एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वोटर सर्विस पोर्टल, एनजीएसपी पोर्टल, एनकोर, सी-विजिल ऐप, ईआरओ नेट, सुविधा ऐप एवं पोर्टल, परमिशन, कैंडिडेट एफिडेविट मैनेजमेंट, वोटर टर्न आउट आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स अपने लोकसभा क्षेत्र के संबंधित कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के एप्लीकेशन एवं पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

उक्त प्रशिक्षण सत्र में धनबाद, गिरीडीह, रांची, पलामू, साहेबगंज, हजारीबाग, सरायकेला, गुमला, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के स्टेट लेबल मास्टर ट्रैनर उपस्थित थे।

Hazaribagh

Mar 29 2024, 19:10

चंदवारा के उरवां मोड़ में भाजपा सांसद प्रत्याशी का हुआ जबरदस्त स्वागत।


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के तुफानी जनसंपर्क जनसंपर्क अभियान की शुरूआत चंदवारा भाजपा मंडल के उरवां चौक से की।

 उरवां चौक पहुंचने पर भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल साथ चल रहे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आवाम द्वारा गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर नारे जयकारे के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

 यहां सभी ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया और भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भरोसा दिलाया की आपकी ऐतिहासिक जीत होगी। वहीं भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 62 साल तक इस देश में राज किया लेकिन देश और देशवासियों का कोई भला नहीं हुआ, जबकि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने जहां देश को विश्व के समक्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

 वहीं देश की जनता के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाने का प्रयास किया। मोदी सरकार ने जो कहा उसे किया अब आपकी महत्वपूर्ण आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं, निश्चित रूप से हिंदुस्तान और हिंदुस्तानियों का भरोसा कायम रहेगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की पर्यटन के क्षेत्र में हजारीबाग में असीम संभावनाएं हैं अगर आपके आशीर्वाद से सांसद बना तो इस दिशा में सकारात्मक पहल जरूर करूंगा। 

मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधी लक्ष्मण प्रसाद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री नन्दकिशोर सोनी, विनोद राम, पूर्व मुखिया महेश मोदी, सुखदेव साव, आनन्द मोदी, मनोज मोदी, बालगोविंद सोनी, विनोद वर्णवाल, इन्द्रदेव ठाकुर, संदीप सोनी, युवा नेता संतोष यादव, प्रदीप पाण्डेय, झरी राणा, रामावतार यादव, संतोष वर्णवाल समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Hazaribagh

Mar 29 2024, 18:24

आज रांची में आजसू के संसदीय बोर्ड की बैठक, सर्वसम्मति से चंद्रप्रकाश चौधरी को बनाया गया लोकसभा में आजसू का उम्मीदवार




रांची : आज आजसू के संसदीय बोर्ड की बैठक रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुआ। आजसू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अध्यक्षता में यह बैठक की गई। इसमें 15 सदस्यों का टीम शामिल किया गया है। आजसू पार्टी के द्वारा इस बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम पर मुहर लगी। गिरिडीह से वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हैं। एक बार फिर पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है और गिरिडीह से प्रत्याशी घोषित किया है। बता दे कि झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। इनमें 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। आज आजसू पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक में चंद्र प्रकाश चौधरी पर मुहर लगाते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने उनके नाम की घोषणा की। वहीं चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे है। वो रघुवर सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद 2019 से चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के सांसद हैं।

Hazaribagh

Mar 29 2024, 18:21

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच किया गया तरबूज का वितरण।





हज़ारीबाग: शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग शुक्रवार को देर शाम सरदार चौक रोड के मजार के समीप रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच तरबूज का वितरण किया। शहर में बढ़ते गर्मी के बीच मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पवित्र पर्व को काफी सादगी के साथ मना रहे हैं। उनके इस पवित्र पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने छोटा सा प्रयास करते हुए तरबूज का वितरण किया है। हजारीबाग यूथ विंग के उपाध्यक्ष जयप्रकाश खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगातार दूसरी वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि आपके द्वारा यह काफी सराहनीय सेवा की जा रही है। हम सभी संस्था के आभारी हैं। वही दूसरी और कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग लोगों का विशेष सहयोग मिला। संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान पर्व काफी महत्व रखता है और उनके इस पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने अपने माध्यम से एक छोटी सी प्रयास की है। साथ ही कहा की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।

Hazaribagh

Mar 29 2024, 18:12

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच किया गया तरबूज का वितरण।



हज़ारीबाग: शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग शुक्रवार को देर शाम सरदार चौक रोड के मजार के समीप रमजान के अवसर पर रोजेदारों के बीच तरबूज का वितरण किया। शहर में बढ़ते गर्मी के बीच मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पवित्र पर्व को काफी सादगी के साथ मना रहे हैं। उनके इस पवित्र पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने छोटा सा प्रयास करते हुए तरबूज का वितरण किया है। हजारीबाग यूथ विंग के उपाध्यक्ष जयप्रकाश खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगातार दूसरी वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि आपके द्वारा यह काफी सराहनीय सेवा की जा रही है। हम सभी संस्था के आभारी हैं। वही दूसरी और कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग लोगों का विशेष सहयोग मिला। संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान पर्व काफी महत्व रखता है और उनके इस पर्व में हजारीबाग यूथ विंग ने अपने माध्यम से एक छोटी सी प्रयास की है। साथ ही कहा की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।